हज़ारीबाग: सिविल सर्जन कार्यालय में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हजारीबाग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम के जिलें में विभिन्न प्रखंडों में सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आज सिविल सर्जन, हजारीबाग के अध्यक्षता में मीडिया ब्रिफिग का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन, हजारीबाग के द्वारा जानकारी दिया गया कि 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों के कुल लक्ष्य 318574 को पोलियो की खुराक पिलाने की तैयारी की गई है।