हज़ारीबाग: आरोपी शाहिद अंसारी को ट्रांजिट डिमांड पर हजारीबाग लाया गया, यूपी के गाजियाबाद से पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी बंदी शाहिद अंसारी को ट्रांजिट डिमांड पर हजारीबाग लाया गया। एसआईटी टीम ने बंदी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 311/24 दर्ज किया गया था। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आजीवन कारावास सजायाप्ता बंदी शाहिद अंसारी पिता मो एजाज अहमद निवासी साउथ कॉलोनी चासनाला थाना पाथरडीह जिला धनबाद का रहने वाला है।