हज़ारीबाग: मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर डब्लूएचओ कंट्री ऑफिस स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम पहुंची हज़ारीबाग
10 से 25 अगस्त 2024 तक आयोजित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA-IDA) कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से डब्ल्यू.एच.ओ. कन्ट्री ऑफिस, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की टीम शुक्रवार को हजारीबाग पहुंची जिसमें डॉ. कमलाकर लशकारे एन.पी.ओ., डब्ल्यू.एच.ओ. के राज्य प्रतिनिधि डॉ. मनोज, विकास सिन्हा, सी.टी.एम. पिरामल एवं जिला स्तरीय चिकित्सक शामिल हुए ।