पुनौरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आम के बगीचे से 30 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद, कारोबारी फरार
पुनौरा. थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. हलेश्वर नाथ पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रंजीतपुर गांव के समीप एक आम के बगीचे में छापेमारी की. इस दौरान बगीचे से 30 लीटर नेपाली सौंफी शराब जब्त की गई. पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार कारोबारी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है.
# #पुनौरा #सीतामढ़ी #पुलिसकार्रवाई #नेपालीशराब #शराबबरामदगी
Key: पुनौरा पुलिस, रंजीतपुर गांव, 30 लीटर नेपाली सौंफी शराब, धर्मेंद्र सिंह, हलेश्वर नाथ पिकेट, शराब कारोबारी फरार
Bajpatti, Sitamarhi | Nov 27, 2026