कटिहार: मनिया में सांसद पप्पू यादव के जन्मदिन पर मदरसा में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित, कई लोग उपस्थित
मनिया में साँसद पप्पू यादव के जन्मदिन के मौके पर मदरसा में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह मामला शाम साढ़े चार बजे का है। इस मौके पर साँसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने बताया कि इस कड़ाके के ठण्ड में लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण एक मानवीय कार्य है।उन्होंने बताया कि साँसद पप्पू यादव का जन्मदिन हर वर्ष सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।