कटिहार: शहीद चौक पर श्री राम सेना का प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में कटिहार में श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार की शाम 5 बजे शहीद चौक पर बांग्लादेश सरकार और प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो और बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे गूंजते रहे।