कटिहार: कटिहार में सांसद पप्पू यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया, मदरसे के बच्चों में बांटे कंबल
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्मदिन बुधवार कि शाम 5 बजे कटिहार में उनके समर्थकों द्वारा सेवा और संवेदना के साथ मनाया गया। सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में मनिया स्थित मदरसा में सैकड़ों बच्चों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड में बच्चों को राहत मिली। इसके बाद शहीद चौक स्थित निजी होटल में केक काटकर सांसद की दीर्घायु