कटिहार: हृदय गंज में सम्मान समारोह: रामानुजन गणित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
बुधवार के दोपहर 3 बजे हृदय गंज स्थित जयमाला शिक्षा निकेतन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह में रामानुजन गणित प्रतिभा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में स्कूल के अधिकतर छात्र छात्राएं सफल रहे। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया।