लालगंज: उधरनपुर गांव में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचा, परिजनों में मची चीख-पुकार, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार
उधरनपुर निवासी 30 वर्षीय मो. तश्कील की सोमवार को सांगीपुर थाना क्षेत्र के कमयनपुर बाजार में रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देर रात मृतक के भाई मो.कलीम की तहरीर पर असांव निवासी मो. अमान, गोड़वा निवासी इस्लाम और असरही गांव के शकील खान व सलमान खान के खिलाफ मंगलवार दोपहर तीन बजे रिपोर्ट दर्ज की।