जगदीशपुर: ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल की अध्यक्षता में टाउन हॉल, भागलपुर में सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला आयोजित
टाउन हॉल, भागलपुर में मंगलवार को ऊर्जा मंत्री, बिहार सरकार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की अध्यक्षता में “सौर मेला-सह-सोलर लोन मेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।