बिहार के विकास को लेकर केंद्र से सम्राट चौधरी की अहम मुलाकात
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में कोसी नदी पर हाई लेवल डैम के डीपीआर को शीघ्र पूरा करने, कोसी-मेची लिंक परियोजना के लिए आवश्यक राशि एवं तकनीकी अनुमोदन, बिहार को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता तथा Reform Based Incentive को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं हाजीपुर में NIFTEM के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा सोन-फल्गू रिवर लिंक परियोजना, महाबोधि कॉरिडोर और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का कार्य शीघ्र शुरू कराने को लेकर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को केंद्र सरकार के सहयोग और बेहतर समन्वय के साथ गति देने की दिशा में यह मुलाकात महत्वपूर्ण रही।
Jagdishpur, Bhojpur | Aug 21, 2026