करछना: टंगहा का पूरा गांव में हाई वोल्टेज बिजली का तार टूट कर गिरने से घर में लगी आग मचा हड़काम।
करछना थाना क्षेत्र के टंगहा का पूरा गांव में शनिवार दोपहर उक्त गांव निवासी सुरेश पटेल के घर के ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूट कर गिर गया। बिजली का संचालन चालू होने की वजह से घर में आग लग गई। जिसे देख ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब तक बिजली का संचालन बंद कराया गया तब तक घर के अंदर रखा गया गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।