करछना: कचरी गांव के सामने ओवर टेक करते समय तेज डंफर डंपर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा चालक घायल।
करछना थाना क्षेत्र के कचरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम 7:30 बजे के करीब ओवरटेक करते समय डंफर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। उपस्थित लोगों ने घायल चालक को गाड़ी से बाहर निकाल कर पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।