करछना: ब्लॉक परिसर करछना से तहसील मुख्यालय तक BDO की मौजूदगी में रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
बृहस्पतिवार को करछना ब्लॉक परिसर से तहसील मुख्यालय तक खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।