करछना: एग्रीकल्चर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
संगम नगरी प्रयागराज में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है,ताजा मामला नैनी कोतवाली क्षेत्र के एग्रीकल्चर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का है,फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दर्जनों पेड़ जल का राख हो गए, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व एग्रीकल्चर के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है।