कौशाम्बी।
कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा के पास गैस से भरे टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि टैंकर कानपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास टक्कर के बाद अचानक आग लग गई।
आग की चपेट में आने से टोल प्लाजा के कुछ कर्मचारी झुलस गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंच गई हैं। आग बुझाने और राहत-बचाव का कार्य जारी है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#Kaushambi #BreakingNews #Kokhraj #TollPlaza #Fire #GasTanker #UttarPradesh Viral Videos Kaushambi Voice Public #TollPlaza #UttarPradesh #KOKHRAJ #gastanker #kaushambinews #highlight