कटिहार: शीतला स्थान से शराब पीकर हंगामा करने वाले शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा
शुक्रवार के दोपहर 2 बजे सहायक थाना पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था। जिसे शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शीतला स्थान निवासी ध्यानचंद पासवान के रूप में हुई है। जो शराब पीकर अपने घर में ही हंगामा कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।