धनरुआ: धनरूआ में सड़क पर बह रहा नाली का पानी, वार्ड 9 के मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश
8 सितंबर 2026 धनरूआ/पटना। पटना जिले के धनरूआ प्रखंड स्थित धनरूआ पंचायत के वार्ड नंबर 9 में नाली के पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। वार्ड के मुख्य मार्ग पर नाली का गंदा पानी सड़क की ढलाई से करीब एक फीट ऊपर तक बह रहा है। सबसे अधिक परेशानी प्राथमिक विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। बच्चों को रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर