पवई: पवई में महिला श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, भजनों से गूंज उठा पवई
Pawai, Panna | Aug 23, 2026 महिला श्रद्धालुओ ने निकाली कावड़ यात्रा, भजनों से गूंजा पवई बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, पतने नदी से जल भरकर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक पवित्र सावन मास के अवसर पर रविवार को पवई में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। नन्हीं पवई की महिला श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों की धुन और भजनों की गूंज के बीच कावड़ कलश यात्रा निकाली।