आबू रोड: आबूरोड के मानपुर अंबेडकर चौराहे के पास किराने की दुकान के बाहर मिला अधेड़ का शव, शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
आबूरोड क्षेत्र के मानपुर अंबेडकर चौराहे के पास एक किराने की दुकान के बाहर अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया।पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया