आज दिनांक 12.06.2026को अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल श्री मनीष कुमार के द्वारा प्रखंड छौड़ा दानों कार्यालय में 16 जून को निर्धारित सहयोग शिविर की तैयारियों एवं 17 एवं 18जून को प्रखंड स्तर पर लगने वाले शिविर की तैयारियों के संबंध में प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि विभागीय पत्र के आलोक में केंद्र एवं राज्य सरकार की व्यक्तिगत कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सभी विभागों द्वारा 17एवं 18 जून को प्रखंड स्तर पर विभागवार स्टॉल लगाने एवं आवेदन/निबंधन, सत्यापन एवं e kyc से संबंधित कार्य को निष्पादित करते हुए प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Jun 12, 2026