प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट
कौशांबी के मोहम्मदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 2 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, जबकि 20 लोग झुलस गए। विस्फोट से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई और आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। इस घटना के बाद पटाखा फैक्टी के मालिक मो आदिल के दुकान पर आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की। वहीं प्रदेश सरकार ने मृतकों। को दो लाख रूपये देने का ऐलान किया है।
फैक्ट्री संचालक समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मौके पर लगातार धमाकों से दहशत का माहौल।
प्रतापगढ़ जिले में भी आवासीय इलाकों में पटाखे की फैक्ट्री संचालित है, रानीगंज, लालगंज, कुंडा, पट्टी और सदर क्षेत्र में पटाखा बनाने का धंधा जोरो पर है,
#Kaushambi #Prayagraj #Blast #BreakingNews #UPNews
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 31, 2026