गावां: दो दिन से लापता व्यक्ति का शव कुआं से हुआ बरामद, पुलिस जुटी जांच में
Gawan, Giridih | Jul 12, 2026 गावां थाना क्षेत्र के माल्डा मुसहरी टोला के समीप एक बगीचा स्थित दो दिन से लापता व्यक्ति पांडेयडीह निवासी 40 वर्षीय मंटू कुमार साव पिता रामचन्द्र साव का शव कुआं से रविवार को बरामद हुआ है। शव मिलते ही स्वजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।