डीएम अशोक कुमार का औचक निरीक्षण, सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता मिली तो होगी कार्रवाई
हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग और बिवार पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी और संबंधित अधिकारियों को मानकों के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने उमरी तिराहा बिवार के पास पुलिया निर्माण कराने के भी निर्देश दिए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
#Hamirpur #DMHamirpur #AshokKumar #Maudaha #Jalalpur #Biw ar #UPNews #हमीरपुर #जिलाधिकारी #डीएम #सड़कनिर्माण #पेयजलयोजना #TejUpdateNews
Hamirpur, Hamirpur | Nov 4, 2026