रामपुर बघेलान: कांग्रेस का मिशन 2028: मनीष तिवारी बने रामपुर बघेलान विधानसभा के प्रभारी
मैहर/सतना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में जिला व विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में मैहर के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी को रामपुर बघेलान विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। तिवारी लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्ष 2023 में वे टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन टिकट