सहसवान: पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य एवं ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव के नेतृत्व में इब्राहिमपुर गढ़ी से शादीपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।