गिरिडीह: विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए डीआरडीए सभाकक्ष में बैठक, उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में
जिला परिषद स्थित डीआरडीए सभाकक्ष में गुरुवार को 11 बजे उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में पीएम आवास योजना व मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा किया गया।उपविकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्य योजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप आवास योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।।