गिरिडीह: अपर समाहर्ता ने डीसी कार्यालय में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की
अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा ने गुरुवार को 12 बजे डीसी ऑफिस स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से राजस्व, नीलाम पत्र वाद एवं दाखिल-खारिज के लंबित मामलों से सम्बंधित किये जा रहे कार्यों के सम्बंध में विस्तृत चर्चा किया गया।