गिरिडीह: मेट्रोश गली मोड निवासी विजेंद्र कुमार तर्वे सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के मेट्रोश गली मोड पर रहने वाले विजेंद्र कुमार तर्वे गुरुवार को 4 बजे सड़क हादसे में घायल हो गए।इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि विजेंद्र कुमार तर्वे स्कूटी से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी बीच बरगंडा इलाके में अचानक असंतुलित होकर ये गिर गए।जिससे इनके सर में गहरी चोट आई।