गिरिडीह: डोकीडीह पंचायत के रकसकुट्टो गाँव में आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए
गांडेय के डोकीडीह पंचायत के रकसकुट्टो गाँव स्थित आँगनबाड़ी केंद्र मे गुरुवार की सुबह 10 बजे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया।ठंड के देखते हुए विभाग से आए स्वेटर का वितरण यहां किया गया। मौके पर डोकीडीह पंचायत के मुखिया मो. अकबर अंसारी, सेविका मौसर्रत खातून, मो. आशिक, मो. तोसीफ, मंटू मंडल, मो. सिराज, कैलाश यादव, समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहें।