गिरिडीह: गिरिडीह विधायक के मंत्री बनने पर गांडेय में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां
गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को झारखंड सरकार में मंत्री बनाये जाने पर गुरुवार की शाम 5 बजे गांडेय पाठक मार्केट स्थित झामुमो कार्यकर्त्ता अरुण पाठक के आवास परिसर में खुशियां मनाई गई। झामुमो के युवा नेता रितेश पाठक के नेतृत्व में गांडेय के इंडिया गठबंधन के कई कार्यकर्त्ताओं ने पटाखा फोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।