गुना नगर: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भौतिकी विशेषज्ञ ने 6 जिलों के शिक्षकों को दिया रोचक प्रशिक्षण
गुना। विज्ञान विषय की ट्रेनिंग में भौतिकी के विशेषज्ञ राजकुमार लिटोरिया ने 6 जिलों के शिक्षकों को बड़े रोचक ढंग से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने हेलीकॉप्टर के उड़ने के सिद्धांत को प्रैक्टिकल कर बताया कि जब पंखुड़ी वृताकार क्षेत्र में गति करती है, तो लंबवत बल लगता है जिससे हेलीकॉप्टर ऊपर उठता है।