गुना नगर: गुना रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में मिला इंदौर से भाग कर लखनऊ जा रहा कपल, हिंदू जागरण मंच के लोग पहुंचे
गुना रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में इंदौर से भागकर लखनऊ जा रहे कपल को जीआरपी ने पकड़ा है। हिंदू जागरण मंच गुना के केशव शर्मा दीपक रजक का कहना है, युवक इंदौर और युवती मऊ की है। मऊ थाने में युवती की गुमशुद गी दर्ज है। मऊ पुलिस और युवती के परिजनों को सूचना दी गई। कपल को जीआरपी ने अभिरक्षा में ले लिया है। देर रात तक मऊ पुलिस गुना पहुंचेगी।