गुना नगर: शहर के एक निजी होटल में डाक विभाग के प्रोजेक्ट अंकुर का किया गया शुभारंभ, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल हुए शामिल
गुना में निजी होटल में 19 जुलाई को डाक संभाग गुना के प्रोजेक्ट अंकुर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्य प्रदेश डाक परिमंडल भोपाल विनीत माथुर ने बताया, ग्रामीण डाक सेवकों को प्रोजेक्ट अंकुर के तहत विभाग की योजनाएं एवं कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गांव तक लोगों को डाक विभाग की डिजिटल सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।