गुना नगर: आदिम जाति कल्याण विभाग के क्षेत्र संयोजक पर कर्मचारियों ने लगाए अभद्रता करने के आरोप, जिला संयोजक को दिया ज्ञापन
गुना में आदिम जाति कल्याण विभाग क्षेत्र संयोजक सुशील पाठक पर कर्मचारियों ने अभद्रता के आरोप लगाए है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभाग के जिला संयोजक को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। फरियादी अनीता सेन, पवन कुमार चंदेल, सूर्य प्रकाश किरार ने कहा, कार्यालय में क्षेत्र संयोजक ने गंदीभाषा और अभद्रता की। एक ज्ञापन नवीन शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को लेकर दिया।