गुना नगर: ग्राम डुंगासरा में रिश्तेदारी से लौट रहे युवक पर आठ लोगों ने किया हमला: पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
गुना जिले के ग्राम सिलावटी के निवासी बादल यादव पर आठ लोगों ने हमला किया। यह घटना म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम डूगासरा में हुई, जब बादल यादव अपने रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। बादल यादव का आरोप है कि भगवान सिंह दादा ठाकुर के आदमियों ने उन पर यह हमला किया। हमले के दौरान बादल यादव बेहोश हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाने में कोई सुनवाई न हो