सेन्हा: सेन्हा में महाष्टमी पर दिखी आस्था और भक्ति की अनूठी झलक, मां महागौरी की पूजा कर महिलाओं ने रखा व्रत।
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे से ही मां महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।