उधवा: उधवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित
उधवा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा उधवा मंडल अध्यक्ष पिंटू घोष उर्फ कालू तथा राधानगर मंडल अध्यक्ष उदय कुमार मंडल की अध्यक्षता में शिविर संपन्न हुआ।