रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को संयुक्त टीम ने बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 से एक शातिर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मगरांव निवासी महावीर मुसहर के रूप में हुई है।