चांदपुर: नूरपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिजनौर में बुधवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर के गांव तेलीपुरा में जानलेवा हमले के मामले में फरार तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तेलीपुरा निवासी लल्लू सिंह तेजपाल सिंह और रेखा देवी को गिरफ्तार किया है तीनों ने योगेश नामक युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला किया था। जिसमें योगेश के गंभीर चोटे आई पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।