राई: सीएम के नायाब बजट से जिले में नए आयाम होंगे स्थापित: जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई
Rai, Sonipat | Mar 21, 2025 विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर राई औद्योगिक स्थित कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष एवं निगम पार्षद पुनीत राई मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में बजट की सराहना की गई और इसे प्रदेश के चहुंमुखी विकास वाला बताया है। नगर निगम वार्ड-8 से पार्षद पुनीत राई ने कहा कि सी.एम. नायब सैनी ने जिले में भी विका