राई: नांगल कलां के ग्रामीणों ने विधायक कृष्णा गहलावत से मिलकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया
Rai, Sonipat | Mar 16, 2025 सोनीपत के बहालगढ रोड पर स्थित राई से विधायक कृष्णा गहलावत के आवास पर रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे नांगल कलां के काफी ग्रामीण कई प्रकार की समस्या लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गांव में खस्ताहाल गली, बिजली व पानी की समस्या को गंभीर बताया है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कृष्णा गहलावत ने आश्वासन दिया है।