राई: जीटी रोड से खोखा हटाने का मामला: दुकानदार का दावा, 4 साल से रखा था खोखा
Rai, Sonipat | Mar 10, 2025 जीटी रोड से रात के समय खोखा हटाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दुकानदार मनोज ने सोमवार शाम 5 बजे कहा कि वह 4 साल से खोखा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब रात के समय यह खोखा क्यों हटाया, इसके बारे में उनको जानकारी नहीं दी गई है। रात के समय खोखा हटाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ है।