राई: कुंडली थाना पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, 9 गिरफ्तार
Rai, Sonipat | Mar 14, 2025 कुंडली स्थित सोसाइटी के फ्लैट पर छापा डालकर कुंडली थाना पुलिस की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से चार कॉल संचालकों सहित नौ आरोपियों को दबोचा है। उनमें एक युवती भी है। आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी कस्मटर्स को सर्विस का झांसा देकर उनके साथ ठगी करते थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।