हसनपुर: पत्नी के साथ घर जाने से इनकार पर पति ने खुद को किया घायल, हसनपुर के लालबाग मोहल्ले में मचा हड़कंप, हालत गंभीर
हसनपुर। नगर के लालबाग मोहल्ले में शुक्रवार रात करीब आठ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी के साथ घर जाने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि हापुड़ जनपद के बक्सर निवासी वसीम की शादी हसनपुर निवासी सोनम के साथ हुई है। सोनम का आरोप है कि उसका पति शराब का सेवन करता है।