बाजपुर न्यूज
बाजपुर नगर पालिका में चल रहे आंदोलन को किसान नेता बाजवा का समर्थन
वर्षों से अस्थाई कर्मचारियों को तत्काल नियमित करे सरकार- बाजवा
बाजपुर। बाजपुर नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से अस्थाई रूप से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग को लेकर श्रमिक नेता सीताराम तिवारी के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर में चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि लगभग तीन दशक से अस्थाई कर्मचारियों के रूप में कार्य कर रहे मजदूरों को नियमित न किया जाना बेहद अन्याय पूर्ण है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वाजिब मांग पर लगातार सरकारों द्वारा आश्वासन देने के बावजूद भी मजदूरों के हितों पर ध्यान ना देना सरकारों की उदासीनता का स्पष्ट प्रमाण है। बाजवा ने कहा कि क्षेत्र के सभी किसान मजदूर मिलकर संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे और आंदोलन को सक्रिय सहयोग दिया जाएगा पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत कारणों से बाजपुर नगर से बाहर होने के चलते आज किसान नेता बाजवा ने वीडियो के माध्यम से श्रमिक नेता सीताराम तिवारी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि आगामी कुछ दिनों में बाजपुर पहुंचने पर आंदोलन स्थल पर भी जाएंगे साथ ही किसान नेता बाजवा ने नगर पालिका कर्मचारियों को क्षेत्र के सभी आम नागरिकों की तरफ से सहयोग का आश्वासन देते हुए सफाई को लेकर बाजपुर नगर वासियों के हितों का ध्यान रखने की अपील भी की है।