Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

MORE NEWS

रोटरी क्लब का 18वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्रीत पाल सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने संभाली मंत्री की जिम्मेदारी

संतकबीरनगर में रोटरी क्लब का 18वां शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ लेकर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के नए संकल्प के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की।

इस अवसर पर प्रीत पाल सिंह ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष पद की तथा डॉ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ के बाद दोनों पदाधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीत पाल सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। क्लब के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहायता पहुंचाने के लिए विभिन्न जनकल्या

रोटरी क्लब का 18वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्रीत पाल सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने संभाली मंत्री की जिम्मेदारी संतकबीरनगर में रोटरी क्लब का 18वां शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ लेकर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के नए संकल्प के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रीत पाल सिंह ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष पद की तथा डॉ. दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ के बाद दोनों पदाधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद लोगों की सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीत पाल सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। क्लब के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहायता पहुंचाने के लिए विभिन्न जनकल्या

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 26, 2026

102 एंबुलेंस में महिला ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

बस्ती। जिले के साल्टउवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पर्श शिवराज में 102 एंबुलेंस सेवा की तत्परता और महिला ईएमटी की सूझबूझ से एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही कराया गया। इस दौरान जच्चा और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पर्श शिवराज निवासी सोनी (28 वर्ष), पत्नी बुधराज को घर पर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस यूपी-32 एफजी 0497 पर तैनात ईएमटी रीता और पायलट ज्ञानेश्वर सिंह बिना देरी किए मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि घर पर प्रसव में सहायता करने के लिए कोई महिला मौजूद नहीं थी, जिससे वे काफी घबराए हुए थे। ऐसे में महिला ईएमटी रीता ने साहस और धैर्य का परिचय देते हुए गर्भवती को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और अस्पताल के लिए रवाना हुईं।

रास्ते में महिला की स्थिति गंभीर होने पर ईएमटी ने कंट्रोल रूम में मौजूद ईआरसीपी डॉ. रस्तोगी से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह ली। डॉक्टर के मार्गदर्शन और उपलब्ध दवाओं व मेडिकल उपकरणों की मदद से ईएमटी रीता ने अकेले ही एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया।
इसके बाद जच्चा और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर में सुरक्षित भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई गई है।

प्रसूता के पति बुधराज ने 102 एंबुलेंस सेवा और महिला ईएमटी रीता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और सेवा भावना के कारण आज मां और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा का आभार व्यक्त करते हुए इसे आम जनता के लिए बेहद भरोसेमंद और जीवनरक्षक बताया।

102 एंबुलेंस में महिला ईएमटी ने कराया सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बस्ती। जिले के साल्टउवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पर्श शिवराज में 102 एंबुलेंस सेवा की तत्परता और महिला ईएमटी की सूझबूझ से एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में ही कराया गया। इस दौरान जच्चा और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राम पर्श शिवराज निवासी सोनी (28 वर्ष), पत्नी बुधराज को घर पर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस यूपी-32 एफजी 0497 पर तैनात ईएमटी रीता और पायलट ज्ञानेश्वर सिंह बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घर पर प्रसव में सहायता करने के लिए कोई महिला मौजूद नहीं थी, जिससे वे काफी घबराए हुए थे। ऐसे में महिला ईएमटी रीता ने साहस और धैर्य का परिचय देते हुए गर्भवती को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और अस्पताल के लिए रवाना हुईं। रास्ते में महिला की स्थिति गंभीर होने पर ईएमटी ने कंट्रोल रूम में मौजूद ईआरसीपी डॉ. रस्तोगी से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह ली। डॉक्टर के मार्गदर्शन और उपलब्ध दवाओं व मेडिकल उपकरणों की मदद से ईएमटी रीता ने अकेले ही एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर में सुरक्षित भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई गई है। प्रसूता के पति बुधराज ने 102 एंबुलेंस सेवा और महिला ईएमटी रीता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और सेवा भावना के कारण आज मां और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा का आभार व्यक्त करते हुए इसे आम जनता के लिए बेहद भरोसेमंद और जीवनरक्षक बताया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 26, 2026

सपा नेता संतोष यादव बोले— छात्रों के संघर्ष से हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतकुंज तिराहा से बाईपास चौराहे तक दिल्ली में दिवंगत छात्र-छात्राओं की पावन स्मृति में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान सपा नेता संतोष यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपना संघर्ष जारी रखा। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर बैठे छात्रों ने दिन-रात, बारिश और अन्य कठिन हालात का सामना करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों के साहस और संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

संतोष यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के संघर्ष के परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और छात्रों के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए।

कैंडल मार्च के दौरान दिवंगत छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

सपा नेता संतोष यादव बोले— छात्रों के संघर्ष से हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतकुंज तिराहा से बाईपास चौराहे तक दिल्ली में दिवंगत छात्र-छात्राओं की पावन स्मृति में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सपा नेता संतोष यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपना संघर्ष जारी रखा। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर बैठे छात्रों ने दिन-रात, बारिश और अन्य कठिन हालात का सामना करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों के साहस और संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। संतोष यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के संघर्ष के परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और छात्रों के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान दिवंगत छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 26, 2026

कैंडल मार्च में गूंजा न्याय का संदेश, सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद बोले— दिवंगत छात्रों का संघर्ष व्यर्थ नहीं गया

संतकबीरनगर। दिल्ली में दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि और न्याय की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को मधुकुंज तिराहे से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए तथा दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते थे और दोषियों के खिलाफ समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। 

उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
मोहम्मद अहमद ने कहा कि दिवंगत छात्रों का संघर्ष व्यर्थ नहीं गया और छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की मांग करती है।

मधुकुंज तिराहे से निकले कैंडल मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

कैंडल मार्च में गूंजा न्याय का संदेश, सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद बोले— दिवंगत छात्रों का संघर्ष व्यर्थ नहीं गया संतकबीरनगर। दिल्ली में दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि और न्याय की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को मधुकुंज तिराहे से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए तथा दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस मामले की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते थे और दोषियों के खिलाफ समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। मोहम्मद अहमद ने कहा कि दिवंगत छात्रों का संघर्ष व्यर्थ नहीं गया और छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की मांग करती है। मधुकुंज तिराहे से निकले कैंडल मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 25, 2026

दिल्ली की घटना के विरोध में सपा का कैंडल मार्च, अंकिता बॉबी ने सरकार पर साधा निशाना

संतकबीरनगर। दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग उठाई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

समाजवादी पार्टी की नेता अंकिता बॉबी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।

 उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र कोई आतंकवादी नहीं थे, बल्कि अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे थे। उनके अनुसार छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और छात्राओं तक को नहीं बख्शा गया, जो बेहद निंदनीय है।

अंकिता बॉबी ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन देश का युवा सबसे बड़ी ताकत है और अपनी आवाज उठाना जानता है।

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के दबाव और उनके आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवा और नौजवान देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

समाजवादी पार्टी ने कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

दिल्ली की घटना के विरोध में सपा का कैंडल मार्च, अंकिता बॉबी ने सरकार पर साधा निशाना संतकबीरनगर। दिल्ली में छात्र-छात्राओं के साथ हुई घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग उठाई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी की नेता अंकिता बॉबी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र कोई आतंकवादी नहीं थे, बल्कि अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे थे। उनके अनुसार छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और छात्राओं तक को नहीं बख्शा गया, जो बेहद निंदनीय है। अंकिता बॉबी ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन देश का युवा सबसे बड़ी ताकत है और अपनी आवाज उठाना जानता है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं के दबाव और उनके आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि युवा और नौजवान देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। समाजवादी पार्टी ने कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 25, 2026