महसी: महराजगंज में 23 दंगाइयों के मकानों पर PWD विभाग ने चस्पा किया नोटिस, ग्रामीण मकान व दुकान खाली करने में लगे
महसी क्षेत्र के महराजगंज में बीते रविवार को हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने कानूनी शिकंजा कसते हुए शुक्रवार देर शाम 23 आरोपियों के घर मकान खाली करने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया। जिसके बाद शनिवार सुबह करीब नौ बजे के आस पास जब लोगों को जानकारी हुई तो लोग अपना मकान दुकान खाली करने में लगे हुए हैं।