महसी: महाराजगंज में हुए गोलीकांड के पांच मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में, अन्य की तलाश जारी : एसपी वृंदा शुक्ला
एसपी वृंदा शुक्ला ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज में बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुस्लिम समुदाय की ओर से पथराव, आगजनी एवं फायरिंग के मामले में पांच मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो मुख्य आरोपी सरफराज उर्फ रिंकू, मोहम्मद तालीम को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है।