महसी: महराजगंज गोलीकांड में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की पत्नी का वीडियो आया सामने, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी मृतक राम गोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा ने गोलीकांड के मुख्य दो आरोपी सरफराज उर्फ रिंकू व मोहम्मद तालिब उर्फ शबलू के एनकाउंटर के बाद शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास एक वीडियो बनाकर मृतक राम गोपाल मिश्रा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें रोली मिश्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।